फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Take private ward in women's hospital for Rs 75, not yet started in district hospital

कानपुर देहात : महिला अस्पताल में 75 रुपये में लें प्राइवेट वार्ड, जिला अस्पताल में अभी नहीं शुरू

Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Take private ward in women's hospital for Rs 75, not yet started in district hospital
जिला अस्पताल का बंद प्राइवेट वार्ड। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर अब जिला महिला अस्पताल में भी मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 75 रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। काफी समय से इन वार्डों का प्रयोग नहीं हो पा रहा था। वहीं, जिला अस्पताल में बने प्राइवेट वार्डों के लिए मरीजों को अभी इंतजार करना होगा। यहां पर बिजली संबंधी काम होना बाकी है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में बने प्राइवेट वार्ड सालों से बेकार पड़े थे। इनके कई कमरों में कर्मचारियों ने ही कब्जा कर रहा था। डेढ़ माह पहले निरीक्षण के लिए आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को इनकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई थी और वार्ड चालू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस डॉ. वंदना ने महिला अस्पताल में प्राइवेट वार्डों में रंगाई, पुताई, सफाई, बिजली और बेड की व्यवस्था कराई थी। अब इसे चालू कर दिया गया है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए एक दिन का चार्ज 75 रुपये निर्धारित किया गया है। जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान लाभार्थियों के लिए यह वार्ड निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्डों में भी रंगाई, पुताई, सफाई और पानी का इंतजाम हो गया है। इस वार्ड में अभी बिजली संबंधी कुछ उपकरण खराब हैं। उनको बदलवाने की वजह से वार्ड अभी शुरू नहीं हो पाया है।

जिला महिला अस्पताल का प्राइवेट वार्ड शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रतिदिन 75 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। पुरुष अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में बिजली का काम होने के बाद इसे भी शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed