फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Sudden brake failure of bus going from Behmai to Lucknow, 20 passengers narrowly left

कानपुर देहात : बेहमई से लखनऊ जा रही बस का अचानक ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 20 यात्री

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Sudden brake failure of bus going from Behmai to Lucknow, 20 passengers narrowly left
खराब बस देखता चालक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बेहमई से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी बस का शुक्रवार को अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक की सूझबूझ से सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं। किसी तरह बस को माती डिपो लाकर ब्रेक ठीक कराई गई।
विज्ञापन

बेहमई से 20 सवारियां लेकर रोडवेज की बस शुक्रवार को लखनऊ के लिए चली। राजपुर के दमनपुर मार्ग स्थित नहर बंबी पुल के पास बस की ब्रेक फेल हो गई। इससे सामने से आ रही कार से टक्कर होते-होते बची। चालक शोएब अहमद ने किसी तरह बस रोकी।
विज्ञापन

जानकारी पर यात्रियों ने हंगामा किया तो परिचालक अभिषेक शुक्ला ने यात्रियों को समझा बुझाकर टिकट के पैसे वापस किए। बस चालक शोएब अहमद ने बताया कि बस पुरानी होने से आए दिन संचालन में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के समय मिली बस चुनाव के दौरान बदल गई है। इसके बाद किसी तरह से बस को माती डिपो लाकर खामी दुरुस्त की गई। माती डिपो के कार्यशाला प्रभारी गंगासागर ने बताया कि बस के एयर डाल प्रेशर में खराबी आई थी।

एआरएम सुदेश निगम ने बताया कि चुनाव के दौरान बस बदलने में कार्यशाला प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शुभारंभ के समय चलाई गई बस को फिर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed