{"_id":"6307d79a7f74b13b5b31d0a1","slug":"kanpur-dehat-student-of-akbarpur-inter-college-accuses-teacher-of-beating-gave-tahrir-akbarpur-news-knp714656217","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : अकबरपुर इंटर कॉलेज के छात्र ने शिक्षक पर लगाया पीटने का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : अकबरपुर इंटर कॉलेज के छात्र ने शिक्षक पर लगाया पीटने का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को 12वीं के छात्र ने शिक्षक पर बेवजह मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस छात्र की तहरीर पर जांच कर रही।
अकबरपुर के सिद्धनगर निवासी किशोर अकबरपुर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। छात्र का आरोप है कि गुरुवार को वह कॉलेज पहुंचा तो शिक्षक उसे बेवजह मारने लगे। कमरे में बंद कर सिर दीवार पर लड़ाकर लहूलुहान कर दिया।
सूचना पर परिजन उसे सीएचसी अकबरपुर ले गए। वहीं, प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया छात्र कॉलेज की छात्राओं से अभद्रता कर रहा था। उसके सहपाठियों ने विरोध किया तो मारपीट हुई। इसमें ही वह घायल हुआ।
विज्ञापन
शिक्षकों ने उसे गलत काम से रोका था इस लिए वह झूठा आरोप लगा रहा है। कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर छात्र का मेडिकल कराया है। कस्बा चौकी प्रभारी शोभित मामले की जांच कर रहे।