फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Speeding car collided with auto and bike, five people injured, driver ran the car after the accident

Kanpur Dehat : तेज रफ्तार कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, पांच लोग घायल, हादसे के बाद चालक ने दौड़ाई कार

Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Speeding car collided with auto and bike, five people injured, driver ran the car after the accident
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार व जांच करता दरोगा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के माती रोड स्थित सीएचसी के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक व आटो में टक्कर मार दी। ट्रैफिक सिपाही ने कार रोकने की कोशिश की, तो वह कार के बोनट पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। यह देख ड्यूटी से लौट रहे एक दूसरे सिपाही ने पीछा करके कार रोकी। तब सिपाही की जान बच सकी है। पुलिस ने कार व चालक को पकड़ लिया है। हादसे में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के सामने से जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी। बाइक सवार के सड़क पर गिरते ही चालक ने तेजी से भागने का प्रयास किया और कुछ दूरी पर आटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख ट्रैफिक सिपाही मनोज यादव ने पीछा करके कार रोकने की कोशिश की। चालक ने कार नहीं रोकी, तो सिपाही बोनट पर चढ़ गया। इसके बाद भी चालक तेजी से कार भागता रहा।
वर्दी वाले को कार के बोनट पर देख ड्यूटी से लौट रहे सिपाही यशवीर सिंह यादव ने आसपास के लोगों की मदद से घेरकर कार को पकड़ लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कार चालक धीरज जालौन जिले का रहने वाला है।
हादसे के वक्त कार में धीरज के चाचा, चाची, पत्नी व भाभी बैठे। हादसे में बाइक सवार के अलावा आटो पर सवार अलमापुर कॉलोनी माती रोड निवासी नरेंद्र सिंह, शिव कुमार शर्मा, रज्जन पाल व संतोष घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।

घायलों का कहना है कि हादसे के वक्त चालक नशे की हालत कार चला रहा था। पुलिस का कहना है कि चालक का मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि होने पर चालक के सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के वक्त अलमापुर निवासी अमित पांडेय आटो पर सवारियां लेकर अकबरपुर से अलमापुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed