{"_id":"6320d98fa89866041d3255e8","slug":"kanpur-dehat-speeding-bus-fell-into-a-ravine-while-rescuing-bike-rider-13-passengers-injured-akbarpur-news-knp717981710","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : बाइक सवार को बचाने के दौरान खड्ड में गिरी तेज रफ्तार बस, 13 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : बाइक सवार को बचाने के दौरान खड्ड में गिरी तेज रफ्तार बस, 13 यात्री घायल
विज्ञापन
रसूलाबाद में खड्ड में गिरी बस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कानपुर नगर से रसूलाबाद आ रही तेज रफ्तार निजी बस बरई झाल ब्रह्मनगर चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। यात्रियों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। चार ही हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट रेफर किया गया। बाकी का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। वहीं, चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
कानपुर नगर से यात्रियों को लेकर मंगलवार को निजी बस रसूलाबाद आ रही थी। बरई झाल ब्रह्मनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कंहिजरी चौकी पुलिस ने घायल 13 यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को डॉक्टर ने कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
आठ यात्रियों का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। मामूली रूप से घायल कई यात्री बिना उपचार कराए अपने घर चले गए। सीओ आशा पाल व थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने मौके पर जाकर मुआयना किया और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से भाग गए हैं। घायलों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में यह लोग हुए घायल
रसूलाबाद के बेल्हूपुर निवासी शकुंतला (38), गुड्डी (30) पूनम (35), रामपुर झींझक की सोनी (30), उसरी के मटरू (60), कछपुरवा के महेश कुशवाहा (60), हरदू बेला के प्रदीप (40) व उनकी पत्नी सरबती (35), अहिरनपुर गढ़ेवा रूरा के रामआसरे (64), मवैया चकेरी के राम औतार (70), पिटुरा के रामकुमार (50), घासी निवादा की अमला देवी (50), पहाड़पुर की सदाप्यारी (55) घायल हुए। इनमें से चार लोगों सोनी, प्रदीप, मटरू व रामकुमार की हालत गंभीर देख सीएचसी के ईएमओ डॉ. रविप्रकाश सोनी ने हैलट रेफर कर दिया।
चालक बहुत तेज चला रहा था बस
हादसे में घायल एक ही परिवार की शकुंतला, गुड्डी व पूनम ने बताया कि वह लोग कानपुर नगर के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार अजयपाल को देखने गई थीं। वहां से निजी बस से घर लौट रही थीं। इन लोगों की मानें तो चालक बहुत तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ।