फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Seven Bengali Hindu families will be able to take possession of agricultural land, do farming

कानपुर देहात : सात बंगाली हिंदू परिवारों को दिया कृषि भूमि पर कब्जा, कर सकेंगे खेतीबाड़ी

Thu, 19 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Seven Bengali Hindu families will be able to take possession of agricultural land, do farming
भैसायां में विस्थापित हिंदू परिवारों को दी जाने वाली भूमि की पैमाइश करते राजस्व कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने बुधवार को मेरठ से आए 63 बंगाली हिंदू परिवारों में से सात परिवारों के मुखिया को आवंटित कृषि भूमि पर कब्जा दिलाया। अब ये परिवार इस भूमि पर खेतीबाड़ी कर पाएंगे।
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर से आए 63 विस्थापित हिंदू बंगाली परिवार के मुखिया में अनिल विश्वास, बिनोदिनी दास, अनिल कृष्ण मंडल, नीरापद सरकार, रामचंद्र सरकार, रविंद्र नाथ, केशवचंद्र बैरागी को बुधवार को कृषि भूमि आवंटन की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

भैंसाया गांव में प्रति परिवार दो-दो एकड़ कृषि भूमि पर तहसीलदार राजकुमार चौधरी, आरके शिवानंद व लेखपाल सुरेश कुमार राजपूत की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य विस्थापित परिवार के लोग कस्बे की कांशीराम कॉलोनी के कम्युनिटी हाल में मोबाइल पर लूडो खेल कर व मूवी देख कर समय व्यतीत करते नजर आए। यहां मिले विश्वनाथ मंडल व तपन चटर्जी ने बताया कि बुधवार को सुबह चाय और दोपहर में 12 बजे दाल चावल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया। पीने के पानी की व्यवस्था सही है।
शौचालय व बाथरूम में पानी की व्यवस्था सही नहीं है। इससे परेशानी हो रही है। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि भूमि आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है।

बुधवार को केवल सात लोगों को मौके पर कब्जा दिलाया गया है। जल्द ही अन्य लोगों को भी सारी प्रक्रिया पूरी कर भूमि पर कब्जा दिलाया जाएगा। बुधवार शाम तक 14 लाभार्थियों की सब रजिस्ट्रार कार्यालय से कागजी प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed