फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Seeing the groom's eyes spoiled, the bride threw the jaimala, the procession returned without the bride

कानपुर देहात : दूल्हे की आंख खराब देख दुल्हन ने फेंकी जयमाला, बिना दुल्हन के लौटी बरात

Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Seeing the groom's eyes spoiled, the bride threw the jaimala, the procession returned without the bride
कोतवाली में मौजूद दूल्हा पक्ष। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के आघू मोड़ पर स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात दूल्हे की आंख खराब देखकर दुल्हन ने जयमाला तोड़कर फेंक दिया। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। मामला कोतवाली तक पहुंचा। फिर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के आंबेडकर नगर के अनुराग संखवार उर्फ कल्लू की शादी औरैया निवासी युवती के साथ तय हुई थी। कन्या पक्ष के लोग आघू रोड अकबरपुर स्थित गेस्ट हाउस से शादी करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम को अनुराग बरात लेकर पहुंचा। बरात के स्वागत के बाद खाना पीना होने लगा। इसके बाद जयमाला की तैयारी हुई। स्टेज पर दूल्हे की एक आंख खराब देकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। इस बीच दुल्हन वरमाला लेकर पहुंची।
उसने जैसे ही दूल्हे को देखा वरमाला तोड़कर फेंक दी। ये देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। काफी लोग विवाद होने की आशंका पर मौके से खिसक गए। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बात बनाने की कोशिश की।
दुल्हन को समझाने की हर कोशिश नाकाम रहने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस दूल्हे को कोतवाली ले गई। वहां दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। दोनों पक्षों ने खर्च रकम का लेनदेन कर लिया।

फिर बिना दुल्हन के बरात लौट गई। वर पक्ष के लोगों ने बताया कि दुल्हन चढ़ावा में हार न लाने की बात से नाराज हुई थी। इसी के चलते उसने शादी से इनकार किया है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed