{"_id":"6318f361d46fe25e16785796","slug":"kanpur-dehat-rs-1-60-lakh-robbed-from-retired-teacher-returning-from-bank-tahrir-filed-against-two-including-partner-akbarpur-news-knp716940196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : बैंक से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से 1.60 लाख रुपये लूटे, साथी समेत दो के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : बैंक से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से 1.60 लाख रुपये लूटे, साथी समेत दो के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
लूट की जानकारी देते पूर्व शिक्षक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। बैंक से 1.60 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को उसके साथी ने ही बाइक सवार दो अन्य युवकों के साथ मिलकर जंगल में लूट लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक ने मकान निर्माण के लिए रुपये निकाले थे।
वहीं, लूट को अंजाम देने वाला साथी जेसीबी संचालक भी उनके साथ ही मौजूद था। चाचे असालतगंज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम सविता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह मकान निर्माण कराने के लिए रसूलाबाद स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा से 1.60 लाख रुपये निकालने साथी जेसीबी संचालक के साथ बाइक से गए थे।
रुपये निकालने के बाद दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बटपरू के जंगल के पास साथी जेसीबी संचालक ने लघुशंका करने की बात कहकर बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच असालतगंज की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और जेसीबी संचालक से खेत समतलीकरण कराने को लेकर बातचीत करने लगे। इसी बीच युवकों और जेसीबी संचालक ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।
इसके बाद वह घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी बेटे को दी। वहां से बेटे के साथ थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की बात गलत लग रही है। जिन लोगों पर शिक्षक ने लूट का आरोप लगाया वह उन्हें जानते हैं। मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही।