फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Report lodged against three including former chairman of Nagar Panchayat, Derapur police is investigating

Kanpur News: नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, डेरापुर पुलिस कर रही जांच

Fri, 11 Aug 2023 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Report lodged against three including former chairman of Nagar Panchayat, Derapur police is investigating
डेरापुर। कस्बे के एक युवक ने नगर पंचायत चेयरमैन फरहा बेगम के पति पूर्व चेयरमैन अंसार अली व उनके साथी गुलाम गौस व फरीदुद्दीन के खिलाफ रास्ते में रोक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन



कस्बे के प्रताप नगर वार्ड निवासी इकराम कुरैशी व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अंसार अली के बीच नगर पंचायत चुनाव के दौरान से मनमुटाव चल रहा है। पूर्व चेयरमैन अंसार अली की पत्नी फरहा बेगम वर्तमान समय में चेयरमैन है।
विज्ञापन


इकराम कुरैशी का आरोप है कि वह बुधवार को बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में अंसार अली ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज की। कहा कि बहुत बड़े बजरंग दल के नेता बन रहे हो। पुलिस की मुखबिरी कर संरक्षित पशुओं का मांस पकड़वाते हो, तुम्हें जान से मरवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के पहुंचने पर वह मौके से भाग गए। वहीं कस्बे के गांधीनगर निवासी गुलाम गौस अंसारी व उसके भाई फरीदुद्दीन अंसारी ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है। इधर, पूर्व चेयरमैन ने घटना से इन्कार करते हुए बताया कि इकराम तीन वर्ष पूर्व ट्रक चोरी के मामले में पकड़ा गया था। तब उन्होंने उसकी किसी भी प्रकार की मदद करने से इन्कार किया था।

उसके बाद से वह व उसके रिश्तेदार खुन्नस मानने लगे है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व कस्बे के प्रताप नगर वार्ड की दो महिलाओं को संरक्षित मवेशी के मांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


एक आरोपी साहबे आलम की तलाश की जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं के परिजन इकराम पर पुलिस को मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे है। इसी बात को लेकर पूर्व चेयरमैन उसके साथियों ने उसे धमकाया है। इसके चलते पूर्व चेयरमैन व दो सहयोगियों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed