फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Report lodged against four including JE of Jhinjhak sub-centre in case of youth's death

Kanpur News: युवक की मौत के मामले में झींझक उपकेंद्र के जेई समेत चार के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2023 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Report lodged against four including JE of Jhinjhak sub-centre in case of youth's death
झींझक। मुड़ेरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता ने झींझक उपकेंद्र के जेई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के साधूपुर झींझक निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा जालिम सिंह (32) बिजली विभाग के भोलानगर सबस्टेशन में निजी तौर पर लाइनमैन का काम करता था।
विज्ञापन


सोमवार रात गांव के ही ब्रजभान और अंशू जालिम को लेकर मुंडेरा गांव में बिजली का फाल्ट ठीक कराने गए थे। वहां पर संविदा लाइनमैन शिवेंद्र ने उपकेंद्र पर फोन कर लाइन में शट डाउन मांगा था, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जब जालिम पोल पर चढ़ा तो करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि झींझक उपकेंद्र के अवर अभियंता, संविदा लाइनमैन शिवेंद्र, ब्रजभान और अंशू की लापरवाही व षड्यंत्र के चलते उसके बेटे की जान चली गई।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। निरीक्षक मंगलपुर एसएन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर जेई, संविदा लाइनमैन और दो अन्य पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed