फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Refusal to perform the last rites of the dead body till the case of murder of the youth is registered

Kanpur Dehat : युवक की हत्या का केस दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Refusal to perform the last rites of the dead body till the case of murder of the youth is registered
शैलेंद्र के घर के बाहर बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। ललपुरवा गांव निवासी शैलेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट आने व लीवर फटने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने एक युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। डेरापुर पुलिस ने घटना स्थल कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार किया। इस पर परिजनों ने कि जब तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, शैलेंद्र का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ललपुरवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार को मंगलपुर के सुघरपुरवा गांव का सुमित मजदूरी कराने के लिए घाटमपुर के धर्मपुर ले गया था। 17 नवंबर को शैलेंद्र की मौत होने पर सुमित ने एंबुलेंस से शव शैलेंद्र के घर भेज दिया था।
विज्ञापन

शैलेंद्र के पिता रामकिशुन ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए थाना प्रभारी उमाशंकर यादव से शिकायत की। इस पर थाना प्रभारी ने शैलेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम में सिर के आंतरिक भाग में चोट व लीवर फटने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग थाना प्रभारी से की। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है। परिजन घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए हैं।

भीम आजाद पार्टी के नेता भी पहुंचे
शैलेंद्र की हत्या की जानकारी पाकर भीम आजाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार गौतम व जिला प्रभारी सतेंद्र गौतम भी ललपुरवा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed