फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Ration not distributed at 400 shops, cardholders returned disappointed

कानपुर देहात ः 400 दुकानों पर नहीं बंटा राशन, मायूस लौटे कार्डधारक

Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Ration not distributed at 400 shops, cardholders returned disappointed
मानपुर डेरा गांव में कार्डधारक को राशन देते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/संदलपुर। जनपद में रविवार को निशुल्क राशन वितरण की शुरूआत आधी-अधूरी तैयारियों के बीच हुई। पहले दिन 400 दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो सका। इस वजह से इन दुकानों पर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, कई क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने सरकारी गल्ले की दुकान में राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिले में राशन की कुल 792 दुकानें हैं। इनमें से रविवार को 392 दुकानों पर राशन का वितरण हो सका। संदलपुर ब्लॉक में सरकारी सस्ते गल्ले की 60 दुकानें हैं, इनमें सिर्फ 10 दुकानों पर ही पूरी सामग्री पहुंची।
विज्ञापन

ब्लॉक के लऊवा, जरहौली, अंतापुर, फिरोजापुर, नधऊवा सहित 50 गांवों की दुकानों में राशन नहीं पहुंचने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लऊवा गांव के सुरेंद्र कुमार, विनोद ने बताया कि दुकान पर कोटेदार ने राशन नहीं आने की बात कही। वहीं, संदलपुर, अलियापुर, हिसावां आदि गांव में ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी ने राशन वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज, उसरी, सलेमपुर महेरा सहित 92 गांवों की दुकानों में राशन पहुंचने के बाद भी ई-पास मशीन में नहीं दिख रहा था। इससे यहां भी राशन वितरण नहीं हो सका। पूर्ति निरीक्षक सुमलिका सचान ने बताया कि मशीनों के अपडेट नहीं होने से यह दिक्कत हुई।
दोपहर के बाद मशीनों को अपडेट कर दिया गया। इसके बाद राशन वितरण शुरू हुआ। आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले की 392 दुकानों में सभी सामग्री पहुंच गई है। यहां पर राशन का वितरण भी शुरू करा दिया गया है।

वहीं, भोगनीपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, विधायक विनोद कटियार, मैथा तहसील में विधायक प्रतिभा शुक्ला, तहसील अकबरपुर में संयुक्त आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल, एसडीएम अकबरपुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि ने पात्रों को राशन वितरित किया। डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को 4972.99 क्विंटल गेहूं, 3437.42 क्विंटल चावल, 348.68 क्विंटल नमक, 34686 लीटर रिफाइंड का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed