{"_id":"5df690128ebc3e88195ba994","slug":"kanpur-dehat-rape-akbarpur-news-knp5324456139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को चार साल की बच्ची के साथ गांव के ही 40 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के आठ साल के चचेरे भाई के साथ अभद्रता की। घटना के बाद से दोनों बच्चे गुमसुम हो गए। परिजनों ने काफी पूछने पर रविवार को बच्चों ने आप बीता सुनाई। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को भतीजे के साथ बकरी चराने के लिए खेतों पर गई थी। वहां पर गांव के बद्री जोशी ने बड़े बच्चों को बिस्कुट खरीद कर लाने के लिए एक दुकान भेज दिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने भतीजे से अभद्रता की। आरोप है कि बद्री जोशी ने बेटी व भतीजे को घटना के बारे में घरवालों में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे दोनों बुरी तरह से सहम गए। शाम को बच्चे घर पहुंचे, तो डरे हुए थे।
दोनों गुमसुम थे। रविवार को काफी प्रयास के बाद भतीजे ने उसे पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि मामले में बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट की गई है। बच्ची को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।