{"_id":"5e90c2378ebc3e76c6049346","slug":"kanpur-dehat-quarantine-akbarpur-news-knp55464972","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती की गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती की गई सील
विज्ञापन
गजनेर के मुस्लिम मोहल्ले में बैरीकेडिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर व सैंथा की मस्जिदों में रुके जमातियों के संपर्क में आए लोगों की बस्ती शुक्रवार को सील कर दी गई है। गलियों में पुलिस ने बैरिकेडिंग करा दी है। बैरिकेडिंग के पहले दिन किसी को कोई समस्या नहीं आई। एसडीएम व सीओ ने पहुंच कर लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। दोनों गांवों से 36 लोगों को एक कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
गजनेर कस्बा की मस्जिद में 11 जमाती ठहरे थे। वह पास के सैंथा व हरचंदापुर गांव की मस्जिदों में भी गए थे। सभी को कानपुर नगर की सजेती पुलिस ने पकड़ा था। जांच में चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रशासन ऐतिहात बरत रहा है। इनके संपर्क में आए 36 लोगों को चिंह्नित कर बारा स्थित इंजीनियरिंग कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
शुक्रवार को गजनेर व सैंथा पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह ने मस्जिद के आसपास की आबादी में जाकर लोगों से स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की। कस्बा इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि 11 प्वाइंट बैरिकेडिंग के लिए चिह्नित किए गए हैं। उनमें काम चल रहा है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए निर्धारित समय में पैदल निकल कर पास की दुकानों तक जा सकेंगे। अनावश्यक आवागमन रोकने के लिए मस्जिद के आसपास की आबादी को सील किया गया है।