फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Purchase of maize and millet at nine centers from 15, farmers have not yet registered

Kanpur Dehat : नौ सेंटर पर मक्का व बाजरा की खरीद 15 से, अभी तक किसानों ने नहीं कराया पंजीकरण

Wed, 12 Oct 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Purchase of maize and millet at nine centers from 15, farmers have not yet registered
कानपुर देहात। मक्का और बाजरा की सरकारी खरीद की शुरुआत होने में तीन दिन शेष हैं। इसके लिए जिले में नौ सेंटर बनाए गए हैं। अलबत्ता खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन किसान पंजीकरण की स्थिति शून्य है। ऐसे में तय तिथि पर खरीद शुरू हो पाएगी इसमें संशय है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कृषि विभाग के आंकड़ों में जनपद में मक्का का बोया क्षेत्रफल 14049 हेक्टेयर और बाजरा का 21956 हेक्टेयर है। इधर सरकार ने पहली बार बाजरा की खरीद के लिए भी निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि मक्का के लिए 1962 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक मक्का और बाजरा की खरीद के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा खरीद के लिए उपमंडी स्थल अकबरपुर, मंडी स्थल झींझक, मंडी स्थल पुखरायां व राजपुर में विपणन गोदाम के पास क्रय केंद्र बना है। जबकि मक्का की खरीद के लिए उपमंडी स्थल अकबरपुर, मंडी स्थल झींझक, मंडी स्थल पुखरायां, संदलपुर, रसूलाबाद में क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
सरकारी क्रय केंद्रों पर अनाज की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के क्रय केंद्रों पर मक्का व बाजरा की खरीद नहीं हो पाएगी। दरअसल ऑनलाइन पंजीकरण के बाद राजस्व विभाग किसान के खसरे से बोया क्षेत्रफल आदि का मिलान करता है इसके बाद सत्यापन पूरा होने पर ही अनाज की खरीद हो पाती है।

सरकारी खरीद शुरू होने में अब तीन दिन बाकी है लेकिन अब तक किसी किसान ने खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर पंजीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed