{"_id":"62e58dcb433bf83b0d00c3cf","slug":"kanpur-dehat-property-dealer-hanged-the-house-was-in-depression-since-the-daughter-s-death-akbarpur-news-knp710371444","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : प्रापर्टी डीलर ने घर में फंदा लगा दी जान, बेटी की मौत के बाद से अवसाद में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : प्रापर्टी डीलर ने घर में फंदा लगा दी जान, बेटी की मौत के बाद से अवसाद में थे
Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
अजय सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : AKBARPUR
अकबरपुर के बाढ़ापुर (दीनदयाल नगर) में प्रापर्टी डीलर ने शुक्रवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बाढ़ापुर निवासी अजय सिंह उर्फ पप्पन (50) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। वहीं, पत्नी गुड्डन, पुत्र सागर व सत्यम दूसरे कमरे में सो गए। देर रात अजय ने पंखे के कुंडे में बेड शीट से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुत्र सागर ने उन्हें आवाज लगाई।
विज्ञापन
कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो पिता का शव फंदे से लटका दिखा। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। अनहोनी पर पत्नी व दोनों पुत्र बिलखने लगे। परिवारी कल्लू सेंगर ने बताया कि अजय ने पुत्री विद्या की एक वर्ष पूर्व शादी की थी।
विज्ञापन
तीन माह पूर्व उसकी मौत होने से वह अवसाद में चल रहे थे। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह शव फंदे से लटका मिला। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।