Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Price dropped in the mandi, farmers throwing potatoes on the roadside, 20 sacks found lying on the roadside near Tigai

Kanpur Dehat : मंडी में गिरा दाम, सड़क किनारे आलू फेंक रहे किसान, तिगाई के पास सड़क किनारे पड़ी मिलीं 20 बोरियां

Sun, 19 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Price dropped in the mandi, farmers throwing potatoes on the roadside, 20 sacks found lying on the roadside near Tigai
तिगाई के पास फेंकी गईं आलू भरी बोरियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सब्जियों का राजा आलू इस बार बेभाव हो गया है। बाजार में थोक रेट चार रुपये प्रति किलो के आसपास होने से किसानों की लागत नहीं निकल रही है। वहीं, जिले के अधिकांश कोल्ड स्टोरेज भर गए हैं।
विज्ञापन

जहां जगह है वहां परिवहन में अधिक खर्च आने के चलते किसान जा नहीं रहे हैं। ऐसे में मायूस किसान आलू सड़क किनारे फेंकने को मजबूर हैं। रूरा में शनिवार को तिगाई के पास सड़क किनारे किसान करीब बीस से अधिक बोरियां फेंककर चले गए।
विज्ञापन

जिले में इस बार 3990 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने आलू की फसल बोई थी। इस पर एक लाख 19 हजार मीट्रिक टन के करीब उत्पादन हुआ। आलू उगाने वाले करीब पांच हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने कच्ची फसल खोदकर आलू मंडी में बेच लिया और खाली खेत में गेहूं की फसल तैयार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि करीब दस हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने पक्की आलू की फसल तैयार की। इसमें अब आलू भंडारण को लेकर समस्या आ रही है। रूरा में तीन कोल्ड स्टोरेज है। दोगुनी क्षमता होने के बाद भी ये कुछ दिनों में ही लगभग भर गए।
अब आसपास के क्षेत्र में आलू उगाने वाले किसानों को कोल्ड स्टोरेज में जगह नहीं होने से बैरंग लौटना पड़ा है। कई किसान देरी से पहुंचे तो उन्हें गेट पास नहीं मिला। इधर बाजार में आलू का रेट गिर गया है। थोक में चार रुपये प्रति किलो रेट होने से किसानों की लागत नहीं निकल रही।
इधर, भाड़ा अलग से पड़ने से किसान मायूस हो गए हैं। रूरा में तिगाई के पास सड़क किनारे आलू की खेप फेंक कर किसान चले गए। खेप में करीब बीस से अधिक बोरियां हैं। बता दें कि पिछले दिनों गजनेर मंडी में दाम गिरने से परेशान किसान टमाटर फेंक कर चले गए थे।
बाजार में आलू का रेट कम है। फर्रुखाबाद और कन्नौज की बाजार में रेट साढ़े पांच रुपये के करीब है। कुछ दिनों में आलू के दाम में सुधार की उम्मीद है। यदि किसी किसान को आलू कोल्ड स्टोरेज में रखने में दिक्कत आ रही है तो जिला उद्यान अधिकारी से कार्यालय में आकर या फिर मोबाइल नंबर 9415471535 पर संपर्क कर सकते हैं। अकबरपुर व सिकंदरा के कोल्ड स्टोरेज में स्थान रिक्त है। वहां आलू रखवाने की व्यवस्था कराई जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी

केंद्र तय नहीं, खरीद के लिए नीति व शर्तों का इंतजार
कानपुर देहात में मंडी परिषद आलू की खरीद करेगा। इसके निर्देश शासन ने दिए हैं। जिले में पुखरायां, झींझक और रूरा तीन मंडी स्थल हैं। जबकि अकबरपुर व मूसानगर उप मंडी स्थल हैं। आलू खरीद केंद्र कहां पर खुलेगा यह अभी साफ नहीं है। केवल एक क्रय केंद्र ही खोला जाना है। हालांकि आलू उत्पादन वाले क्षेत्र झींझक, रूरा व रसूलाबाद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि झींझक या फिर रूरा मंडी स्थल पर क्रय केंद्र खोला जा सकता है। यदि मुख्यालय पर केंद्र की प्राथमिकता रही तो अकबरपुर उप मंडी स्थल पर केंद्र होगा। मंडी सचिव कपिल कुमार ने बताया कि आलू खरीद का आदेश आया है लेकिन नीति और शर्तों का इंतजार हो रहा है। इसके बाद सोमवार से क्रय केंद्र खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed