{"_id":"6324dd822de6ce2b017502e8","slug":"kanpur-dehat-pregnant-condition-deteriorated-while-bringing-chc-delivery-done-in-ambulance-mother-and-child-safe-akbarpur-news-knp7184947136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : सीएचसी लाते समय बिगड़ी गर्भवती की हालत, एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : सीएचसी लाते समय बिगड़ी गर्भवती की हालत, एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात को लिए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। सीएचसी लाते समय नासरसेड़ा अंडरपास के पास गुरुवार की देर रात गर्भवती की हालत बिगड़ गई। इस पर एंबुलेंस कर्मियों ने आशा की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विकास नगर निवासी संतोष की पत्नी कंचन को गुरुवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने आशा कार्यकर्ता राजकुमारी को जानकारी दी। इस पर आशा ने एंबुलेंस बुलवाई।
सीएचसी लाते समय रात में करीब एक बजे एंबुलेंस नासरसेड़ा अंडरपास पर पहुंची तो कंचन को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर ईएमटी अमरेश ने आशा कार्यकर्ता राज कुमारी के सहयोग से प्रसव कराया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में कंचन के परिजन भी मौजूद थे। नवजात के जन्म के बाद जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि मां-बेटे स्वस्थ हैं।