फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Pradhan returning home from Mati dies in a road accident

Kanpur Dehat: माती से घर वापस लौट रहे प्रधान की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Tue, 01 Oct 2024 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 06:14 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Pradhan returning home from Mati dies in a road accident
मृतक राजपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माती मुख्यालय से काम निपटा कर सोमवार शाम को घर वापस आ रहे बाइक सवार प्रधान को सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मंगलवार को प्रधान की कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। चमरौवा निवासी रामपाल सिंह (40) के परिवार में पत्नी सुनील देवी, बेटी अमन व बेटी स्वाति है। रामपाल औरैया में रहकर दवाखाना चलाते थे।

विज्ञापन


साथ ही वह चमरौवा के प्रधान भी थे। अकबरपुर-औरैया नेशनल हाईवे मार्ग के बीच स्थित मानपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनकी मंगलवार की भोर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से बड़े भाई सतेंद्र सिंह, भतीजे अजय प्रताप सिंह, पत्नी, बेटा व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सिकंदरा महेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रधानों में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि
ब्लाॅक संदलपुर के गांव चमरौवा के प्रधान रामपाल सिंह की मौत की सूचना पाते ही प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को प्रधानों ने ब्लाॅक परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधान रमेश चंद्र कुशवाहा, निधि कटियार, महेंद्र मिश्रा, समउद्दीन, मोहिनी देवी, प्रदीप कटियार, पंकज तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed