फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat pradarshan

नए भवन में मैथा तहसील का कामकाज शुरू कराने की मांग

Sun, 16 Feb 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat pradarshan
मैथा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। शनिवार को मैथा तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक हुई। बैठक के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें मैथा तहसील का काम नए भवन में शुरू कराने की मांग की गई है। मैथा तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष रणधीर सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपाध्यक्ष सुशील कुमार, शहाबुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार, जगरूप सिंह यादव, बाबू सिंह, राम दुलारे, साहब लाल, रफीक, श्रीराम, हरिपाल, मंगली, अमर सिंह ने मांग पत्र तैयार किया। इसमें मैथा तहसील को नवीन भवन में स्थानांतरित किए जाने व ट्रेजरी ऑफिस खोले जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

परहुल देवी मंदिर का सुंदरीकरण कराने की मांग भी की गई। ककरमऊ के मजरा हरकिशनपुर में बिजली के मीटर लगने के बाद भी विद्युत पोल न बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई गई। राम गंगा नहर किनारे सिल्ट की सफाई व छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन एसडीएम व तहसीलदार की अनुपस्थिति में एसडीएम के वाचक रमाकांत को सौंपा गया। उधर, डेरापुर में भाकियू ने तहसील गेट के सामने मासिक पंचायत की। इसमें छुट्टा मवेशी के फसल बर्बाद करने का मामला उठाया गया। समस्याओं के निस्तारण से संबंधित सात सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन एसडीएम दीपाली भार्गव को दिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कमलेश पाल, रामशंकर, रामनरेश, गुड्डी, अजुद्दीदास, धनीराम, लालाराम, रामदेवी, मुन्नी देवी, निर्मला देवी, कमलेश चंदर, संतोष, रघुवीर आदि मौजूद रहे। वहीं, रसूलाबाद तहसील परिसर में भाकियू ने धरना दिया। शीलू चौबे, रणवीर सिंह यादव, रब्बानी खान, रहीश अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed