फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Portal remained closed for the whole day, no paddy purchase, now only one day left

कानपुर देहात : पूरे दिन बंद रहा पोर्टल, नहीं हुई धान खरीद, अब बचा सिर्फ एक दिन

Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Portal remained closed for the whole day, no paddy purchase, now only one day left
अकबरपुर उप मंडी स्थल गेट पर पोर्टल बंद होने की चस्पा सूचना। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद के लिए शासन की ओर से सात मार्च तक की मोहलत दी गई है। इसके पहले ही दिन शनिवार को खाद्य विभाग का पोर्टल नहीं खुला, इसकी वजह से धान खरीद नहीं हो सकी। अब मोहलत का केवल एक दिन शेष है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर खरीदा गया धान डंप है। मिलों को धान नहीं भेजने पर क्रय केंद्र प्रभारियों से जिला खाद्य विपणन अधिकारी नाराजगी जता चुके हैं। इस बार खरीदा गया धान मिलों को भेजने के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रों पर खरीदा गया धान डंप होने पर पोर्टल नहीं खुला रहा है। इसकी वजह से धान खरीद और फीडिंग का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, क्रय केंद्रों पर धान लेकर किसानों के पहुंचने की रिपोर्ट मिलने पर शासन ने सात मार्च तक खरीद का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह खरीद जनपद में केवल मंडी स्थल वाले खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्रों के लिए दी गई। शनिवार को मोहलत के पहले दिन क्रय केंद्र तो खुले लेकिन पोर्टल बंद रहा। इससे धान खरीद और फीडिंग का काम नहीं हुआ।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर डंप धान मिलों को भेजने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था में इसकी निगरानी हो रही है। शनिवार को पोर्टल नहीं खुला इसकी जानकारी केंद्र प्रभारियों ने दी है।
पूरा नहीं हुआ खरीद लक्ष्य
कानपुर देहात। पिछले खरीफ विपणन वर्ष के सापेक्ष इस बार धान की सरकारी खरीद कम खरीद हुई। यह तब है जब इस बार खरीद का लक्ष्य कम दिया गया था। पिछले वर्ष एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय था। इसके सापेक्ष 91328 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस बार खरीद लक्ष्य घटाकर 86 हजार छह सौ मीट्रिक टन कर दिया गया था।

इसके सापेक्ष अब तक कुल 84 हजार 450 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी। 14076 किसानों ने अब तक धान बेचा है। यह लक्ष्य का 93 फीसदी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार लक्ष्य से कम खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed