फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Polytechnic student made a goon in just one FIR, complaint to ADM

कानपुर देहात ः पॉलिटेक्निक छात्र को सिर्फ एक एफआईआर में बना दिया गुंडा, एडीएम से शिकायत

Fri, 25 Mar 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Polytechnic student made a goon in just one FIR, complaint to ADM
एडीएम से शिकायत करने पहुंचा पॉलिटेक्निक का छात्र। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही ज्यूनियां गांव निवासी पॉलिटेक्निक छात्र पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उस पर मारपीट की सिर्फ एक एफआईआर है। गांव में छवि भी ठीक है।
विज्ञापन

छात्र के समर्थन में आए ग्रामीणों ने मामले की एडीएम से शिकायत की है। एडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई भी लोगों को गलत रास्ते में चलने में मजबूर कर देती है। कई आपराधिक मामले दर्ज होने या फिर दबंग व समाज में भय होने पर पुलिस गुंडाएक्ट एक्ट की कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजनेर पुलिस ने विधानसभा चुनाव के पहले नाही ज्यूनिया गांव निवासी पॉलिटेक्निक छात्र आशीष सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एडीएम कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर वह खुद चौंक गया। गांव के लोगों को उसने नोटिस दिखाया तो ग्रामीण भी पुलिस की मनमानी कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे।
सुल्तान सिंह, अनुरुद्ध सिंह समेत कई ग्रामीणों के साथ पहुंचे आशीष ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से शिकायत कर बताया कि वह मैकेनिकल ट्रेड से पॉलिटेक्निक कर रहा है। करीब दो साल पहले पड़ोसियों के बीच हुए मारपीट में उसने बीच बचाव किया था।
इससे एक पक्ष ने नाराज होकर दर्ज कराई एफआईआर में उसे नामजद करा दिया था। इसके बाद से उस पर कभी शांतिभंग की भी कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट के मामले में वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कोर्ट में जद्दोजहद कर रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव में पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। आशीष पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई से गांव के लोग भी हैरत में हैं।

गुंडा एक्ट के ऐसे कई मामले आ जाते हैं, जिसमें पुलिस की जल्दबाजी दिखती है। ऐसे में मामलों में निष्पक्ष ढंग से सुनवाई के बाद नियमानुसार निस्तारित किया जाता है। - जेपी गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed