फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat political

पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का ले संकल्प : सांसद

Fri, 20 Sep 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat political
संदलपुर (कानपुर देहात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत इटावा के सांसद ने प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में पौधरोपण किया। सांसद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधे रोपित करने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लें।
विज्ञापन

सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यारवण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया है। हर घर में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पर्यावरण हरा भरा होगा और देश स्वस्थ्य होने पर ही विकास संभव है। सांसद ने परिषदीय स्कूल परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य और पेंशन शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचने वाले वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पेंशन के लिए फार्म भराए गए।
विज्ञापन

मनकापुर के प्रधान राजेंद्र सिंह, जगन्नाथपुर की प्रधान विमला देवी के पति राम लखन ने सांसद को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने रेवा गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव, प्रभारी बीडीओ आल मोहम्मद काजमी, बाल विकास परियोजनाधिकारी सुनीता श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, थाना प्रभारी मंगलपुर शिव कुमार राठौर, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश तिवारी, राहुल तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, परवेश कटियार, रोहित पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed