फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Police attacked when they reached to resolve a land dispute

Kanpur Dehat: जमीन विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमला, एसओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 28 Dec 2024 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Police attacked when they reached to resolve a land dispute
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
बालाजी धाम वार्ड में चहारदीवारी बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। मारपीट में चार महिलाएं, एसओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन




मूसानगर के बालाजी धाम वार्ड के सूरजपुरवा में चहारदीवारी बनाने को लेकर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। इस बीच एक पक्ष ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर मारपीट कर दी। मारपीट में थानाध्यक्ष मूसानगर एसएन सिंह, उपनिरीक्षक नंदलाल, सिपाही गोविंद व महिला सिपाही आरती घायल हो गए। इधर, घटना से गुस्साए एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता, मारपीट का आरोप लगा मनकी घाट रोड पर लेटकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख देवराहट और भोगनीपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। एक पक्ष की लक्ष्मी ने बताया कि वह मायके सूरजपुरवा में रहती है। पास में ही भाई कैलाश व अखिलेश के मकान हैं। उनके घर के पास शनिवार को रफीक, छोटेलाल ने चहारदीवारी का निर्माण कराना शुरू करा दिया। उसने अपनी जमीन पर निर्माण होने की बात कही तो उक्त लोग झगड़े पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रफीक के बुलाने पर आई पुलिस ने उसके भाइयों व परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इसमें वह व उसकी मां पार्वती, पुत्री रूबी, पड़ोसी सुनीता घायल हो गईं। देर शाम सीओ संजय सिंह ने जाम लगाए लोगों को शांत कराया।

थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस महिलाकर्मियों के साथ पहुंची थी। वहां पर महिलाओं ने कांस्टेबल आरती के साथ अभद्रता की और मारपीट करने लगीं। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो लोग हमलावर हो गए। ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें उन्हें व तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। बताया कि दो दिन पूर्व एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ पैमाइश कराकर मोहम्मद रफीक को निर्माण के लिए आदेशित किया था।

इधर, थानाध्यक्ष ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में कैलाश, अखिलेश, बाबूजी, रामजी, कुलदीप, चंद्रपाल, राजवती, रमा, राजू समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed