फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat police

केस डायरी सुरक्षित रखने के लिए थानों को मिलेंगे लॉकर

Fri, 29 Nov 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat police
कानपुर देहात। अब विवेचकों को केस डायरी व विवेचना से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने की चिंता नहीं करनी होगी। एसपी अनुराग वत्स ने इसके लिए सभी थानों को एक-एक लॉकर उपब्लध कराने की तैयारी की है। एक हफ्ते में लॉकर थानों में पहुंच जाएंगे। लॉकर में हर विवेचक के लिए एक अलग से बाक्स होगा। उसमें वह अपने अभिलेख रखकर ताला लगा सकेगा। जिस थाने में दस से अधिक विवेचक हैं, वहां दो लॉकर उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आमतौर पर थाने में तैनात दरोगाओं के पास महत्वपूर्ण अभिलेख और केस डायरी सुरक्षित रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती थी। इससे विवेचक केस डायरी को बस्ते में बांध कर लिए बाइक की डिक्की घूमते हैं या कुछ इधर उधर रख देते हैं। कई बार विवेचक अवकाश लेकर घर जाने पर महत्वपूर्ण केस डायरी अपने साथ लेकर जाते हैं। इस समस्या को समझते हुए सभी थानों में एक लॉकर उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। बकौल एसपी इसके तहत प्रत्येक थाने में कम से कम एक लॉकर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉकर में कई बाक्स होंगे। मुख्य चाभी के अलावा हर बाक्स की चाभी अलग होगी।
विज्ञापन

थाने में तैनात सभी दरोगाओं को बॉक्स की एक चाभी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें विवेेचना से संबंधित व अन्य जरूरी अभिलेख रखे जा सकेंगे। बताया कि अकबरपुर, भोगनीपुर, रसूलाबाद समेत ऐसे थानों में जहां दस से अधिक दरोगा तैनात हैं वहां दो लॉकर उपलब्ध कराए जाएंगे। एसपी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर लॉकरों की खरीद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed