फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : PET examinees came out from four colleges simultaneously, there was a jam in Akbarpur

Kanpur Dehat : चार कॉलेजों से एक साथ निकले पीईटी परीक्षार्थी, अकबरपुर में लगा जाम

Mon, 17 Oct 2022 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : PET examinees came out from four colleges simultaneously, there was a jam in Akbarpur
अकबरपुर स्टेट बैंक रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में रविवार की शाम पीईटी देने आए अभ्यर्थी चार कॉलेजों से एक साथ बाहर निकले तो स्टेट बैंक रोड पर जाम लग गया। इससे यहां करीब आधे घंटे तक रेंगकर वाहन चालक निकल सके। ट्रैफिक पुलिस बल ने सर्विस लेन से रूट डायवर्ट कराया तो यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में रूरा रोड पर अकबरपुर इंटर कॉलेज, बाजार में बालिका इंटर कॉलेज, अकबरपुर डिग्री कॉलेज व बाढ़ापुर स्थित कॉलेज को पीईटी के लिए केंद्र बनाया गया था। शाम की पाली में परीक्षा छूटी तो सभी अभ्यर्थी एक साथ निकल पड़े।
विज्ञापन

इधर शाम को स्टेट बैंक रोड पर साप्ताहिक बाजार की वजह से भीड़ अधिक थी। इससे मार्ग पर जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकल सके। करीब आधे घंटे तक जाम में कई वाहन फंसे रहे। सूचना पर यातायात पुलिस बल ने स्टेट बैंक रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज से सर्विस लेन पर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्ट होने पर करीब पंद्रह मिनट पर स्टेट बैंक रोड पर आवाजाही तेज हो सकी। अकबरपुर कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि परीक्षा छूटने पर स्टेट बैंक रोड पर साप्ताहिक बाजार की भीड़ भाड़ की वजह से जाम लग गया। थोड़ी देर बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed