फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat park

ओवर ब्रिज चौराहे के सुंदरीकरण की फिर शुरु हुई कवायद

Mon, 02 Dec 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat park
अकबरपुर अंडरपास के निकट सुंदरीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करते एसडीएम आनंद कुमार सिंह। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। एसडीएम ने एनएचएआई, नगर पंचायत व लखनऊ से आए आर्कीटेक्ट (वास्तुकार) के साथ निरीक्षण किया। साथ ही कार्ययोजना के बाबत चर्चा की। एसडीएम ने एनएचएआई के लोगों से अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सोमवार को एनएचएआई अपनी जमीन का चिह्नांकन करने के बाद नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

माती मुख्यालय के नजदीक का सबसे प्रमुख अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहा के सुंदरीकरण को लेकर कवायद चल रही है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने ओवर ब्रिज चौराहे का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया है। अफसरों ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चौराहे से चारो ओर सौ मीटर सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क के किनारे से छह फीट तक इंटरलाकिंग बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही बैठने के लिए बेंच रखवाई जाएंगी। नगर पंचायत व हाइवे की जमीन पर पिलर लगाकर सीमाकंन किया जाएगा, ताकि वहां कोई कब्जा न कर सके। सीमाकंन के बाद कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ओवर ब्रिज के नीचे पार्क में फूल वाले पौधे लगवाए जाएंगे। सूखी घास को हटवाकर नए सिरे से हरी घास लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे का बेहतर तरीके से सुंदरीकरण करने के लिए लखनऊ से आए आर्कीटेक्ट से एसडीएम ने चर्चा की। एसडीएम ने एनएचएआई के मैनेजर मनोज शर्मा से कहा कि जमीन का चिंहाकंन करने के बाद अतिक्रमण करने वालों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। इससे उन्हें नोटिस देकर जमीन खाली कराई जा सके। नगर पंचायत से लिपिक राजेश शर्मा, कानून गो अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed