{"_id":"5e29f87e8ebc3e4b0a7f3c88","slug":"kanpur-dehat-painter-akbarpur-news-knp5402981182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने वाल पेंटिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने वाल पेंटिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील की बाउंड्रीवॉल में पेंटिंग करते डीएम राकेश कुमार सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं के माध्यम से वाल पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने खुद वाल पेंटिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
25 जनवरी को मतदाता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं के माध्यम से वाल पेंटिंग कराई जा रही है। बुधवार को अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे वाल पेंटिंग कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। गुरुवार को तहसील के पास केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक वाल पेंटिंग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे डीएम ने बच्चों की पेंटिंग को देखकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
इसके बाद उन्होंने खुद ब्रश व रंग लेकर दीवार पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाल पेंटिंग की। 25 जनवरी को अकबरपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रभात फेरी व बूथ मित्रों का सम्मान कार्यक्रम किए जाने हैं। शुक्रवार को अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे जनता इंटर कालेज बाढ़ापुर के छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक किया जाएगा। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, प्रचार्य एके राय, शिक्षक डा. सुनील राय, विवेक, आर्यन, पलक, दिव्या, आयुषी, शशांक, खुशी मौजूद रहे।