फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat overbridge

झींझक में रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए सांसद ने किया भूमि पूजन

Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat overbridge
झींझक में ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। झींझक रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शनिवार को कन्नौज सांसद और रसूलाबाद विधायक ने भूमि पूजन किया। 26 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे क्रासिंग पर लोग जाम की समस्या से परेशान रहते हैं। बंद फाटक के बावजूद पटरी पार करने में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। समस्या को देखते हुए रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृत मिली थी। निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश सेतु निगम को दिया गया है। पूर्व में मिट्टी परीक्षण व नापजोख हो चुकी है। ओवरब्रिज झींझक रेलवे फाटक से दोनों तरफ 350-350 मीटर लंबा रहेगा। 15 पिलर का निर्माण किया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण की लागत 26 करोड़ रुपये की है। शनिवार को रेलवे फाटक के पास कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक व रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने सेतु निगम के अधिकारियों की
विज्ञापन

मौजूदगी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि झींझक रेलवे क्रासिंग के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। पुल का निर्माण होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि झींझक नहर पुल बहुत पुराना है। चार माह के अंदर पुल निर्माण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, महाप्रबंधक सेतु निगम कानपुर राकेश सिंह, परियोजना प्रबंधक केएन ओझा, सहायक अभियंता प्रदीप सचान, अवर अभियंता सुशील श्रीवास्तव, सुरेश द्विवेदी, लता तिवारी, विनोद वर्मा, आनंद वर्मा, राम कुमार द्विवेदी, सुनील चक्रवर्ती, रानू गुप्ता, अनुरोध दुबे, शालू मिश्रा, गोलू राजावत, वरुण चौबे, रामशरण राजपूत, अनमोल गुप्ता, सेवाराम राजपूत, रंजन शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed