फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: One and a half meters of water increased in Yamuna in 24 hours, fear of floods again haunting villagers

Kanpur Dehat : 24 घंटे में यमुना में बढ़ा डेढ़ मीटर पानी, ग्रामीणों को फिर सताने लगी बाढ़ की आशंका

Wed, 24 Aug 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: One and a half meters of water increased in Yamuna in 24 hours, fear of floods again haunting villagers
पथार गांव की पुलिया पर नाव से निकलते लोग। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
राजपुर। राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़ने जाने के बाद जिले में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में नदी में करीब डेढ़ मीटर पानी बढ़ा है।
विज्ञापन

नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने किनारों पर बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। आपदा राहत विभाग भी निगरानी में लगा है। विभागीय अफसरों के अनुसार अभी और पानी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद नदी तलहटी पर बसे बेहमई, जैसलपुर, महदेवा, गौरीरतन बांगर, बैजामऊ बांगर, गौहानी बछाटी समेत 10 गांवों में तबाही मचाती है। पिछले दिनों नदी में पानी बढ़ने के बाद कई गांवों के रास्ते पर बाढ़ आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तीन दिन बाद पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। इधर एक बार फिर से राजस्थान के कोटा बैराज से नदी में पानी छोड़ा गया है। इससे नदी में जलस्तर 104.10 मीटर पर पहुंच गया है। 24 घंटे में करीब डेढ़ मीटर पानी बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
जिला आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने बताया कि यमुना का पानी बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की संभावना है। हालांकि बाढ़ चौकियां सक्रिय की गई हैं। राजस्व व आपदा टीमें लगातार निगरानी की जा रही है।

पथार गांव की पुलिया पर फिर चलने लगी नाव
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बाद सोमवार को लोग पथार गांव की पुलिया पर पैदल ही पानी के बीच से गुजरने लगे थे। देर शाम से जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के बाद मंगलवार को यहां पर फिर से नाव चलने लगी। आढ़न व पथार गांव के लोगों का कहना है कि दो दिन से पानी कम होने पर थोड़ी सी राहत मिली थी। अब फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed