फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the wedding day lover reached home to pick up the girlfriend, was beaten up

Kanpur News: शादी के दिन प्रेमिका को लेने घर पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर

Tue, 09 May 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
On the wedding day lover reached home to pick up the girlfriend, was beaten up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दिन प्रेमिका को लेने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों में जमकर पीटा। गंभीर घायल प्रेमी को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के प्रेम संबंध मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हैं। प्रेमी मौजूदा समय में लड़की के गांव में ही बहनोई के यहां रहता है।
विज्ञापन


प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर युवती की परिजनों ने शादी तय कर दी थी। सोमवार को बारात गांव आई, इसी बीच प्रेमी युवती को लेने घर पहुंच गया। जानकारी पर युवती के परिवार वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल प्रेमी को उसका बहनोई जिला अस्पताल लाए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed