{"_id":"62a3a37dfbdca11181378b31","slug":"kanpur-dehat-on-the-pretext-of-marriage-the-girl-was-misdeed-report-filed-on-father-and-brother-including-accused-akbarpur-news-knp701702349","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी समेत पिता व भाई पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी समेत पिता व भाई पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धोखे में रखकर दूसरी युवती से शादी कर ली। जानकारी पर युवती ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि शंकरपुर गांव निवासी मोहित यादव से एक वर्ष पहले उसकी दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। छह माह पहले मोहित उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया और सप्ताह भर तक दुष्कर्म किया।
पुलिस से शिकायत पर मोहित के पिता फूल सिंह व बड़े भाई टिंकू ने छह माह में शादी करने की बात कह कर समझौता कर लिया। कुछ दिन बाद मोहित के साथ उसकी वरीक्षा भी करा दी गई। इसके बाद धोखे में रखकर मोहित ने कानपुर नगर की एक युवती से शादी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी पर शुक्रवार को युवती ने युवक, उसके पिता व बड़े भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक के गांव पुलिस गई थी, लेकिन घर में ताला बंद मिला।