{"_id":"61eb085946c39f313f0c22e2","slug":"kanpur-dehat-on-seeing-the-police-the-thieves-ran-away-leaving-the-stolen-tractor-trolley-the-police-caught-akbarpur-news-knp676608839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः पुलिस को देख चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भागे चोर, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः पुलिस को देख चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भागे चोर, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। मदियापुर ईंट भट्ठे से चोरी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खोजकर घटना का खुलासा कर दिया। मामले में दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद हुआ है।
सट्टी के अफसरिया गांव निवासी इरफान ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि मदियापुर स्थित अरमान ब्रिक फील्ड से गुरुवार भोर उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई है। राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
थानाध्यक्ष ने कपिल दुबे ने बताया कि शुक्रवार को राजपुर के खासबरा मोड़ पर दो लोग तेज रफ्तार से ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर सिकंदरा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया तो दोनों लोग ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल निवासी आशिव पुत्र रज्जन, प्रीतमपुर निवासी जुनैद पुत्र अब्दुल शातिर चोर है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी कर ट्रैक्टर ट्रॉली पंजाब में बेचने की योजना थी। आशिव के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस व जुनैद के पास चाकू बरामद हुआ। दोनों को जेल भेज दिया गया है।