फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   obscene messages were sent in the name of head constable under conspiracy, youth arrested

हेड कांस्टेबल की अश्लील चैट: साजिश के तहत भेजे गए थे मैसेज, पुलिस ने युवक को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 15 Apr 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 01:27 AM IST
सार

Kanpur Dehat: महिला से अश्लील चैट करने पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच में पता चला है कि हेड कांस्टेबल को फंसाने के लिए फर्जी आईडी से मैसेज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
obscene messages were sent in the name of head constable under conspiracy, youth arrested
वायरल चैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की ओर से महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। एसपी का दावा है कि एक युवक ने फर्जी तरीके से व्हाट्सएप आईडी बनाकर महिला को अश्लील मैसेज भेजे थे।

विज्ञापन

साजिश के तहत युवक ने हेड कांस्टेबल का फोटो उस आईडी पर लगाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े अन्य वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। रिपोर्ट आते ही निलंबित हेड कांस्टेबल को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुरुवार को हेड कांस्टेबल लायक सिंह की व्हाट्स एप चैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ था। इसके बाद से हेड कांस्टेबल की ओर से एक महिला को अश्लील संदेश भेजने की बात कही जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में हुआ खुलासा
मामले में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था। जांच शुरु हुई, तो पूरे मामले में मूसानगर के लवरसी गांव निवासी अभिषेक द्विवेदी का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूट्यूब चैनल चलाता है। वह एक बार थाने गया था, तो हेड कांस्टेबल ने ठीक व्यवहार नहीं किया था।

व्हाट्सएप आईडी बनाकर किया था मैसेज
हेड कांस्टेबल ने कुछ लोगों से उस पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद उसे पता चला कि किसी मामले में एक महिला को लायक सिंह प्रार्थना पत्र भेजने का प्रयास कर रहा। इस पर उसने मनोज शर्मा नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद हेड कांस्टेबल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर उसमें लायक सिंह की फोटो लगा दी।

सोशल मीडिया पर भेजा फर्जी संदेश
इसके बाद फर्जी संदेश तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। बकौल एसपी धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में एक-दो लोग और शामिल हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed