फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Notices will be issued to 20 factories, 13 hotels and four hospitals for lack of fire NOC and lapses

Kanpur Dehat : फायर एनओसी न होने व खामियों पर 20 फैक्टरी, 13 होटलों व चार अस्पतालों को जारी होगा नोटिस

Thu, 08 Sep 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Notices will be issued to 20 factories, 13 hotels and four hospitals for lack of fire NOC and lapses
कानपुर देहात। शासन के निर्देश के बाद जिले में कराए गए ऑडिट के दौरान 20 फैक्टरियों, 13 होटलों में फायर एनओसी नहीं मिली। कुछ होटलों में केवल सबमर्सिबल पंप ही मिले।
विज्ञापन

ऐसे में आग लगने पर बड़ी जनहानि की आशंका बनी है। चार निजी अस्पतालों में फायर उपकरण संचालित नहीं मिले। इस पर अग्निशमन विभाग अब इनके संचालकों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ में सोमवार को एक होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिले के होटलों, अस्पतालों व फैक्टरियों में फायर ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीमों ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की अगुवाई में जांच की तो जनपद में संचालित 13 होटलों में से किसी में भी फायर एनओसी नहीं मिली। कई होटलों में केवल आग बुझाने के इंतजाम के लिए सबमर्सिबल पंप ही उपलब्ध मिला है।
इस पर अब रनियां, रायपुर, सिकंदरा, रूरा, अकबरपुर समेत अन्य स्थानों पर संचालित होटलों के संचालकों को नोटिस देने की तैयारी है। वहीं, सिकंदरा, रूरा व अकबरपुर में संचालित चार निजी अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण संचालित नहीं मिले थे।
इस पर इन अस्पतालों के संचालकों को भी नोटिस दी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से फायर एनओसी के लिए अब नियमों में शिथिलता दी गई है।
इसके बाद भी होटलों व निजी अस्पतालों की ओर से ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा रहा है। फायर ऑडिट में उपकरण चलाना भी बताया गया है। एनओसी के आवेदन की प्रक्रिया भी बताई गई है। नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
36 फैक्टरियों में जांच अग्निशमन विभाग ने की जांच
फैक्टरियों में निर्माण के दौरान बिजली और आग का प्रयोग किया जाता है। इससे आग लगने की आशंका बनी रहती है। पहले भी कई फैक्टरियों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। रनियां, जैनपुर व पुखरायां आदि में करीब पांच सौ से अधिक फैक्टरियां हैं।
आग बुझाने के संसाधन और एनओसी बमुश्किल 50 फैक्टरियों में ही हैं। लखनऊ में हुई घटना के बाद फैक्टरी क्षेत्र में आग से सुरक्षा के संसाधनों की पड़ताल शुरू की गई है।
बुधवार को औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित 36 फैक्टरियों की जांच की गई, इसमें से बीस में फायर एनओसी नहीं मिली। कुछ फैक्टरियों में जरूरत के अनुसार संसाधन भी नहीं पाए गए। अब इन फैक्टरी संचालकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बड़ी फैक्टरियों में अग्निशमन की व्यवस्थाओं को जांचा गया है। करीब 20 फैक्टरियों में एनओसी नहीं मिली है। इनके साथ 13 होटलों व चार निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी की जाएगी। वहीं, अग्निशमन के इंतजाम दुरुस्त करने के लिए फैक्टरी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। - सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed