{"_id":"5e8b22358ebc3e76ac0a9fa4","slug":"kanpur-dehat-news-lock-down-akbarpur-news-knp553935839","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों में आए रुपये निकालने के लिए बैंकों में उमड़े ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों में आए रुपये निकालने के लिए बैंकों में उमड़े ग्राहक
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की ओर से खातों में भेजे गए रुपये निकालने के लिए सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। हालात यह रही कि बैरियर प्वाइंट से पुलिस कम करके बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन कराने को लगानी पड़ी। पुलिस ने ग्राहकों को टोकन बंटवाए और दूर-दूर बैठाया।
अकबरपुर में कई बैंकों के बाहर सुबह रुपये निकालने के लिए नौ बजते ही लोग जमा हो गए। शाखा खुलने पर भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बैरियर से फोर्स कम कर बैकों में भेजा। वह खुद रूरा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचे। लोगों को टोकन दिलवाकर सड़क किनारे दूर-दूर बैठाया। इसके बाद दो-दो ग्राहकों को बैंक में प्रवेश दिया गया। नेहरू नगर में उत्तर प्रदेश बड़ौदा और ग्रामीण बैंक शाखा के बाहर भी रुपये निकालने को भीड़ जुटी। सीओ संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। संदलपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर भीड़ जमा हो गई। संदलपुर चौकी प्रभारी उमेश चंद्र ने ग्राहकों की कतार लगवाई। रसूलाबाद में सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व स्टेट बैंक शाखा के बाहर भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, दरोगा मोनू शाक्य ने ग्राहकों को दूर-दूर बैठाया। रूरा में उत्तर प्रदेश बड़ौदा बैंक के बाहर लगी भीड़ को पुलिस बल ने कतारबद्ध किया। झींझक, राजपुर, शिवली, रनियां व बारा में भी बैंकों में रुपये निकालने पहुंचे लोगों को पुलिस ने कतारबद्ध कराया।