फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news,lock down

गजनेर व सैंथा में बाहर से आने वालों का सर्वे शुरु

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news,lock down
सरवनखेड़ा। तब्लीगी जमात के संपर्क में आये सैंथा व गजनेर के लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी इन दोनों गांवों में घर-घर जाकर बाहर से आने वालों की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के 11 लोग 13 दिनों तक सैंथा व गजनेर की मस्जिदों में रुके थे। जिले से जाने के बाद सजेती में पकड़े जाने पर यह खुलासा हुआ था। उनकी जांच में चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतना शुुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर टीम भेजकर बाहर से आने वालों का विवरण जुटा रहा है। सोमवार को सैंथा गांव में सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीम की शिखा सचान ने बताया कि गांव में दो टीमें काम कर रहीं हैं। सरवनखेड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश पर दोनों गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। गांव में एक माह पहले तक बाहर से आने वालों का पूरा विवरण लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed