फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat news : Farmer died due to wild animal attack

Kanpur Dehat: जंगली जानवर के हमले से किसान की मौत, मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए थे खेत

Mon, 13 Feb 2023 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat news : Farmer died due to wild animal attack
भाल गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : AKBARPUR
भाल गांव में छुट्टा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत गए किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पहुंचे तो किसान अचेत अवस्था में मिला। पेट व पैर में किसी जानवर के काटने के निशान थे। इस पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाल गांव निवासी रामजी सिंह ने बताया कि छोटा भाई शिव सिंह (40) छुट्टा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में निगरानी करने गया था। वह रात में खेत में ही चारपाई डालकर सो रहा था।
विज्ञापन


देर रात शिव सिंह पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सुबह काफी देर तक शिव खेत से घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। वहां वह अचेतावस्था में पड़ा मिला। पेट व पैर में जानवर के काटने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां तबीयत में सुधार न होने पर रविवार की सुबह उसे इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसान का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।


शिव सिंह की माता रामढकेली, पत्नी वर्षा व परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल था। शिव सिंह का एक वर्षीय बेटा विष्णु है। थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि शिव सिंह के भाई ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed