फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

अस्थाई भौसाना नहर पुल से ट्रैक्टर-ट्राली निकली, जोड़ टूटे

Mon, 27 Apr 2020 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
अस्थाई पीपे के पुल से निकलता अनाज लदा ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : DEHAT
शिवराजपुर (बिल्हौर)। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सोमवार को निचली गंग नहर पर भौसाना गांव के सामने बने पीपे का पुल अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राली के निकलने से अस्थाई पुल चरमरा कर टूट गया, हालांकि इस दौरान किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

करीब 4 वर्ष पूर्व निचली गंग नहर पर प्राचीन पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बंद कर दिया गया था और बाद में आवागमन के लिए हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए पीपे का पुल बनाया गया था, जबकि भारी वाहनों को चौबेपुर के बेला मार्ग से होते हुए शिवराजपुर पहुंचने की व्यवस्था की गई थी। इस अस्थाई पुल से सोमवार को 100 बोरी अनाज लादकर निकल रहे ट्रैक्टर से पुल चरमरा कर बैठ गया, हालांकि इस दौरान किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामराज ने बताया कि बड़े वाहनों के पीपों के पुल से निकलने की मनाही है, रोक के बाद भी लदी ट्राली कैसे निकल रही थी इसकी जांच कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed