फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news,corona

जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर से भागा बिहार का युवक पकड़ा

Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news,corona
जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड़ का निरीक्षण के बाद कोतवाल को निर्देशित करते एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पुलिस की पहरेदारी के बावजूद सोमवार को बिहार निवासी एक युवक क्वारंटीन सेंटर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व कोतवाल ने युवक को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। पांच घंटे के बाद उसे अस्पताल के पास से ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

छह दिन पहले बिहार जा रहा अल्ला रूरा क्षेत्र के अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर मिला था। जुकाम, बुखार के लक्षण मिलने पर कोरोना संदिग्ध मानकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सैंपल की जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। इस पर उसे जिला अस्पताल मेें ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को वह क्वारंटीन सेंटर से फरार हो गया। एसडीएम सदर व कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं को जांचकर तैनात पुलिस कर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 लोग क्वारंटीन थे। उनमे से एक युवक फरार हुआ था। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार हुए युवक को अस्पताल के पास से ही पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

डेरापुर में दूसरे प्रांतों से घर आए दो लोगों को जांच के बाद बारा स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बिजहरा गांव निवासी युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह घर लौटा तो जांच के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। वहीं असम से उदनापुर लौटे ट्रक चालक को भी जांच के बाद क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। अजमेर शरीफ से लौटे युवक को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। परिजनों ने बताया कि वह एक मार्च को अजमेर शरीफ गया था। चार मार्च को गांव वापस आ गया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संदिग्ध माना जा सकता है।उन्होंने बताया मध्यप्रदेश के इंदौर की कागज कंपनी में कार्यरत एक युवक 24 मार्च को गांव आया था। उसको भी जुकाम, खांसी की शिकायत मिली है। सोमवार को सैंपल लिया गया है। घर में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed