{"_id":"5fc54aff8ebc3e9b8f2e794d","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp597275849","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण न होने से घरों के सामने भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण न होने से घरों के सामने भरा गंदा पानी
विज्ञापन
झींझक। कस्बे के भोलानगर मोहल्ले से कंचौसी रोड पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झींझक रेलवे फाटक से कंचौसी रोड तक एक तरफ नाला निर्माण कराया गया था। कंचौसी रोड पर ब्लाक के पास से सीएचसी तक नाला निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण रेलवे फाटक से कंचौसी रोड तक के सभी घरों का पानी कंचौसी रोड पर रहने वाले लोगों के घरों के बाहर ही भरा रहता है। इससे वहां रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। हाल यह है कि गंदे पानी में मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। कस्बे के संदीप, प्रेमचंद्र, अंशू, दिनेश आदि ने बताया की नाला निर्माण पूरा न होने से घरों के बाहर नाले का गंदा व बदबूदार पानी आने से लोगों को भारी समस्या का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। ईओ झींझक रामअचल कुरील ने बताया कि कंचौसी रोड पर दोनों तरफ नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही नाला निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
----