फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

मवेशी मोहाल में तीन साल से जलभराव

Tue, 20 Oct 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
राजपुर। कस्बा के मवेशी मोहाल के बाशिंदे तीन साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों को मजबूरन जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं मोहल्ले में जलभराव व गंदगी से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे के ब्लॉक कार्यालय के पास मवेशी मोहाल की दरगाह वाली गली में 22 परिवार रहते है। इसी गली में एक इस्लामिक स्कूल मदर इंडिया के अलावा होलिका दहन स्थल भी है। दो दशक पहले पीडब्ल्यूडी ने नाला का निर्माण कराया था। जो तीन साल से क्षतिग्रस्त है। इससे घरों से निकलने वाला पानी मोहल्ले में ही भर जाता है। अब स्थिति यह है कि मोहल्ले में जलभराव से लोग बेहद परेशान हो गए हैं। कस्बा के मोहम्मद अहमद, आरिफ खान, दिनेश मिश्रा, पदमा वाजपेयी, मुन्ने खां, भूरे, रुकसाना आदि का कहना है कि कई बार समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन विभाग की ओर से औपचारिकता निभा दी जाती है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed