फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

313 किसानों ने कराया पंजीयन, मक्का खरीद का इंतजार

Tue, 20 Oct 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। मक्का की सरकारी खरीद के लिए प्रति क्विंटल 1850 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। जबकि बाजार में मक्का 1150 से 1200 रुपये में बिक रही है। मक्का उगाने वाले किसान सही मूल्य पाने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का बेचना चाहते हैं। इसके लिए हर दिन कंट्रोल रूम पर किसानों के फोन आ रहे हैं। जिले में कुल 313 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कैबिनेट की बैठक में मक्का की क्रय नीति शुक्रवार को मंजूर हुई थी। वहीं अब तक जिले पर कोई निर्देश प्राप्त नहीं हो सका है। मक्का की लक्ष्य खरीद का निर्धारण भी बाकी है। तय किए गए पांच क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में किसान परेशान हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय नीति को लेकर कोई निर्देश जिले पर प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलते ही आवश्यक व्यवस्था कर खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी रामनरेश यादव ने बताया कि तीन बीघा में 25 क्विंटल मक्का पैदावार हुआ है। बाजार में मक्का का मूल्य बेहद कम है। सरकारी क्रय केंद्र पर मक्का की खरीद अभी शुरू नहीं हो सकी है। कौरु फरहदपुर के शत्रुघ्न कटियार कहते हैं कि 35 बीघा में 185 क्विंटल मक्का हुई है। अब क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हो तो सही दाम मिले। भंदेमऊ के आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 25 बीधा में 125 क्विंटल मक्का की फसल हुई है। कई बार संदलपुर क्रय केंद्र पर जानकारी करने गए, लेकिन मक्का की खरीद शुरू नहीं हो सकी। अकना निवासी पिंकेश कुमार ने बताया कि 10 बीघा खेत में 40 क्विंटल मक्का की पैदावार हुई। फसल का सही दाम मिले इसके लिए क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed