{"_id":"5f319ed98ebc3e3d044036a8","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp576197917","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
विज्ञापन
झींझक। एटीएम बंद कराने के नाम पर ओटीपी पूछकर एक महिला के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
मंगलपुर निवासी सुनील की पत्नी प्रीती का विजया बैंक में खाता है। दो दिन पूर्व उसका आधार कार्ड व एटीएम गिर गया था। बताया कि उसने बैंक के ही एक कर्मचारी को फोन किया और एटीएम बंद करने के लिए कहा। इस पर कर्मी ने उसे एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने को कहा। उसने नंबर पर कॉल की तो उधर से एक महिला ने मोबाइल पर बताया गया एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड होने पर उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। इस पर फोन करने वाली महिला ने ओटीपी नंबर पूछा। ओटीपी पूछने के बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मंगलपुर थाना के एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। बैंक कर्मी द्वारा दिए गए नंबर के बारे में मैनेजर से भी संपर्क किया जा रहा है।
----