{"_id":"5f319ed88ebc3e3cba0b47dd","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5761966163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषी अपहरण के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषी अपहरण के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
कानपुर देहात। खंडवा मध्य प्रदेश के ज्योतिषी के अपहरण में फरार 15 हजार के एक इनामी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। अब तक इस मामले में सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
ज्योतिषी सुशील तिवारी व उसके कार चालक का 19 जुलाई को नबीपुर से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता सत्यम चौहान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर ज्योतिषी व कार चालक को मुक्त करा लिया था। आरोपियों को रिमांड में लेकर पुलिस ने कुठौंद के भीम सिंह, तुर्कीमऊ के अंकित व कैमाहा डेरापुर के नीरज के नामों का खुलासा किया था। इसके बाद एसपी अनुराग वत्स ने तीनों पर 15-15 हजार कर इनाम घोषित किया था। अंकित पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। भीम औरैया जिले में अवैध शस्त्र रखने के आरोप में जेल चला गया था। पुलिस नीरज की तलाश में कई जिलों में दबिश दे रही थी। इसके बावजूद उसने पुलिस से बचकर सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि नीरज ने सरेंडर कर दिया है। सात और लोग चिह्नित किए गए हैं। उनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
----