फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

रजबहा में कटी खांदी, 50 बीघा फसलें जलमग्र

Tue, 11 Aug 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
सरवनखेड़ा। घाटमपुर रजबहा में रूपपुर गांव के पास खांदी कट जाने से 50 बीघे धान की फसल डूब गई। किसानों ने सूचना पर सोमवार को जेसीबी लेकर पहुंचे सींचपाल ने नहर की पटरी में मिट्टी भरवा कर ठीक करा दिया।
विज्ञापन

घाटमपुर रजबहा के कुलावा नंबर 50 के पास रूपपुर गांव के कुछ किसानों ने रविवार को अवैध तरीके से सीमेंटेड पाइप डालकर कुलावा बनाया था। इससे रात में इसी जगह पटरी फट गई। सोमवार दोपहर तक चारों तरफ पानी ही पानी दिखने लगा। रूपपुर गांव के जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। रजबहा के आसपास 50 बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई। हर्षित अवस्थी, राजेश सिंह, ब्रजेश भदौरिया, रामू अवस्थी ने सूचना नहर विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सींचपाल आशीष शुक्ला ने जेसीबी से पटरी बंधवाई। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सींचपाल ने अवैध कुलावा को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed