फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

एसआईटी को भेजी गई 22 सौ पुलिस कर्मियों की सूची

Fri, 24 Jul 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। बिकरू कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शिवली थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का 25 साल का विवरण मांगा था। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक सभी की तैनाती का समय देना था। एक सप्ताह से यह सूची तैयार की जा रही थी। गुरुवार को 22 सौ पुलिस कर्मियों की सूची एसआईटी को भेज दी गई।
विज्ञापन

दो जुलाई की रात कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बिकरू में हमला किया गया था। इसमें सीओ समेत आठ लोग शहीद हो गए थे। चौबेपुर एसओ समेत कई पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। चौबेपुर एसओ विनय तिवारी व हल्का इंचार्ज केके शर्मा विकास से सांठगांठ के आरोप में जेल में है। बिकरू गांव 2004 में चौबेपुर थाने में जोड़ा गया है। इसके पहले वह शिवली कोतवाली से जुड़ा था। वर्ष 2001 में कोतवाली के अंदर राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें विकास दुबे मुख्य आरोपी था। बाद में कोर्ट से वह बरी हो गया था। शिवली से बिकरू की दूरी अधिक होने पर उसे चौबेपुर थाने में जोड़ दिया गया था। बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने शिवली कोतवाली में 1995 से लेकर अब तैनात रहे पुलिस कर्मियों की सूची मांगी थी। एसपी अनुराग वत्स ने सीओ रसूलाबाद को पुलिस कर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। कुल 22 सौ पुलिसकर्मियों की सूची तैयार हुई है। सभी की तैनाती का समय, स्थानांतरण के बाद दोबारा तैनात होने का विवरण भी दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि एसआईटी की ओर से मांगी गई सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed