{"_id":"5f19e97c8ebc3e9f700837d5","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp572894520","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षा एप से नहीं जुड़े 30 फीसदी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षा एप से नहीं जुड़े 30 फीसदी शिक्षक
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का प्रेरणा एप पर गतिरोध अभी दूर भी नहीं हो सका था कि अब ऑनलाइन उपचारात्मक प्रशिक्षण देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दीक्षा एप शुरू कर दिया। इस पर रजिस्ट्रेशन कराने में शिक्षक कतरा रहे हैं। जिले में अभी तक 70 फीसदी शिक्षकों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया। बीएसए ने सभी शिक्षकों को 31 जुलाई तक हर हाल में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए।
विभाग दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों को अपडेट करने का प्रयास कर रहा है। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्र, अनुदेशक मिलाकर कुल शिक्षक, 6971 शिक्षक हैं। सभी शिक्षकों को एंड्रायड फोन में दीक्षा एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराना है। मई में ही इसका निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी शिक्षक इस एप को डाउनलोड करने व रजिस्ट्रेशन कराने में लापरवाही कर रहे हैं। अभी तक 4880 शिक्षकों ने ही इस एप को डाउनलोड किया। इस एप का प्रयोग शिक्षक प्रोफाइल, समाचार और घोषणा, इन क्लास संसाधन, शिक्षक समुदाय, आकलन एड्स, शिक्षक प्रशिक्षण सामग्री के लिए किया जा सकता है। इस पर शिक्षकों को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीके से प्रशिक्षण मिल सकेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय समय-समय पर शिक्षण कार्य के नए और आधुनिक तरीके भी इस एप के माध्यम से बताएगा। यह एप शिक्षण कार्य में गुणवत्ता वाली सामग्री भी उपलब्ध कराता रहेगा। इससे शिक्षकों को नवीनतम व सरल तरीके से पढ़ाने में आसानी होगी। सरकार का प्रयास है कि शिक्षकों को घर बैठे नवीनतम पाठ्यक्रम उपलब्ध होता रहे। बीएसए सुनील दत्त का कहना है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से दीक्षा एप पर रजिस्ट्रेशन का विवरण मांगा गया है। 31 जुलाई तक हर हाल में सभी शिक्षकों को इस पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। रजिस्ट्रेशन में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।