{"_id":"5ede6c848ebc3e9050183a69","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp56444832","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर भिड़े दो पक्ष, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर भिड़े दो पक्ष, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर। लडुवापुर गांव के मंदिर के पास सड़क पर बाइक और ट्रक सवार के बीच साइड न देने को लेकर रविवार देर रात मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया। पुलिस ने तीन नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विनय शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात नौ बजे ट्यूबवेल पर था। भतीजे अमित की वहीं पर दुकान है। डूडीवरी निवासी सुआ ट्रक लेकर आया और भतीजे की दुकान पर पहुंचा। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। सुआ ने भाई सीनू को फोन कर दिया तो वह गांव के रियाज व 15 अन्य साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट की। बचाने पहुंचा तो उसे भी लोहे की राड से पीटा। गांव के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो सीनू पक्ष की ओर से पथराव किया गया। बाद में और ग्रामीण एकत्र हुए तो सीनू पक्ष तीन बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने बताया कि बाइक व ट्रक की साइड को लेकर सुआ व अमित के बीच विवाद हुआ था। सीनू, असद आलम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।