{"_id":"5ed532238ebc3e08ed24736e","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5631480144","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के कोरोना संक्रमित बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के कोरोना संक्रमित बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। इटावा से रेफर होकर गजनेर कोविड अस्पताल आए छह वर्षीय बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव व चचेरी बहन की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
इटावा के जसवंत नगर कोविड अस्पताल के फुल होने पर 20 मई को एक छह वर्षीय बच्चे को गजनेर स्थित कोविड अस्पताल भेजा गया था। वह दिल्ली से आया था। नौ दिन पूरे होने के बाद 28 मई को बच्चे का दूसरा नमूना कोरोना जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। रविवार रात में आई रिपोर्ट में बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कोविड अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि छह वर्षीय बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका इलाज किया जा रहा है।
वहीं, तीस बेड के गजनेर कोविड अस्पताल में कानपुर देहात समेत जनपद इटावा, औरैया, अलीगढ़, फर्रुखाबाद के कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि सोमवार को जनपद इटावा के दो व औरैया का एक मरीज ठीक हुआ है। दोनों को एंबुलेंस से संबंधित जनपद में भेजा गया है। ठीक हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज का स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
----